फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jhrkhuran gang robbed 30 thousand of the father-child

जहरखुरान गिरोह ने पिता-पुत्र से लूटे 30 हजार

Fri, 31 Jul 2015 11:19 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 31 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौट रहे थाना बरखेड़ा के गांव पौटा गौटिया निवासी चेतराम व उनका पुत्र लालबहादुर रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। दोनों रोडवेज बस अड्डे के बाहर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरोह के सदस्य उनके पास से 30 हजार की नगदी व सामान से भरे दो बैग लूट ले गए।

विज्ञापन

गांव पौटा गौटिया निवासी चेतराम अपने पुत्र लालबहादुर के साथ 12 जून को मजदूरी करने हरियाणा गए थे। गुरुवार को वह रोडवेज बस से घर लौट रहे थे। रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने दोनों को नशीला पदार्थ खिला लिया और नगदी व सामान लूट ले गए। बस चालक ने दोनों के बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टेंड के बाहर उतार दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर चेतराम ने बताया कि गिरोह के सदस्य उनके पास से 30 हजार रूपये व दो सामान से भरे बैग लूट ले गए। सूचना पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed