फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation police arrived Cell The team began investigating

पुलिस चौकी पहुंची जांच प्रकोष्ठ टीम ने शुरू की जांच

Thu, 20 Aug 2015 11:14 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 20 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकायत करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले की जांच आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ ने शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह जांच प्रकोष्ठ की टीम प्रभारी महेश बाबू शर्मा के साथ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ पहुंची और पुलिस कर्मियों, आसपास के लोगों व गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और उनके बयान लिए। उधर दूसरे दिन भी आरोपी सिपाहियों को न तो हटाया गया और न ही पुलिस ने दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुधवार को तमाम ग्रामीणों के साथ पुलिस लाइन पहुंची थाना बरखेड़ा की एक 40 वर्षीय महिला ने एसपी को बताया था कि वह अपने साथ दुष्कर्म की शिकायत करने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ गई थी। जहां पर पुलिस वालों ने उसकी बात तो नहीं सुनी। उल्टे उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। एसपी जेके शाही ने मामले की जांच आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ को सौंपी थी। गुरुवार को जांच प्रकोष्ठ की टीम प्रभारी महेश बाबू शर्मा के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे पुलिस चौकी पहुंची। टीम ने पुलिस वालों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। बाद में उनके बयान दर्ज किए। करीब चार घंटे की पड़ताल के बाद टीम पीड़िता के गांव पहुंची और ग्रामीणों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। टीम ने पीड़िता और ग्रामीणों के भी बयान लिए। जांच अधिकारी महेश बाबू शर्मा ने बताया कि जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद वह अपनी रिपोर्ट एसपी को सौपेंगे। उधर चौकी के आरोपी दोनों सिपाहियों को दूसरे दिन भी नहीं हटाया गया है और न ही पुलिस ने दुराचार के मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दुराचार और पुलिस वालों द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों की जांच चल रही है। जांच में यदि दोनों मामले सही पाए जाते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर जो भी कार्रवाई है वह की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed