फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indian businessman's son declared a proclaimed offender in Nepal

भारत के व्यापारी का बेटा नेपाल में भगौड़ा घोषित

Tue, 10 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 10 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से दो देशों के बीच एक युगल के प्रेम प्रसंग को लेकर चला आ रहा विवाद नए मोड़ पर है। नेपाली लड़की कोर्ट में जाकर पलट गई। माधौटांडा के युवक पर अपहरण और जबरन शादी करने का आरोप तय हुआ। नेपाल पुलिस ने व्यापारी के बेटे को नेपाल में भगौड़ा घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले एक नेपाली लड़की को माधौटांडा कस्बे के व्यापारी रामनिवास गुप्ता का बेटा अंकुश ले आया था। यहां लाकर उसने मंदिर में शादी रचाई। मामला तीन दिन पहले तूल पकड़ गया। नेपाली लड़की के परिजन माधौटांडा कस्बे में आए और लड़की को जबरन ले गए। असलहों के साथ सीमा पार कर यहां आने और गुंडागर्दी दिखाने पर बार्डर पर रोष बढ़ा। भारत-नेपाल बार्डर पर तनाव की स्थिति बनने लगी। इस पर दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में आए। नेपाल पुलिस ने लड़की का अपने देश में बयान कराया, जिसमें व्यापारी के बेटे पर जबरन अपहरण और शादी करने की बात कही गई। जिसके बाद नेपाल के प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। व्यापारी के बेटे अंकुश गुप्ता को नेपाल से भगौड़ा घोषित कर दिया गया है। अब वह ताउम्र नेपाल नहीं जा सकेगा। यह भी बताया जा रहा है कि वह पहले से नेपाल में बैड करेक्टर है, अक्सर कैसीनों आया करता था। इसके अलावा नेपाल के गृह मंत्रालय ने भी नेपाली लड़की को और उसके बयान की कॉपी तलब की है। 
विज्ञापन

000
पलिया के पते का किया इस्तेमाल 
पुलिस के अनुसार नेपाली लड़की को ले जाने के लिए व्यापारी के बेटे ने माधौटांडा का नहीं, बल्कि लखीमपुर के पलिया के पते पर समस्त कागजी कार्यवाही की थी। इसी के चलते पहले लड़की के परिवारवाले पहले पलिया गए। वहां के व्यापार मंडल ने भी लड़की को घर तक पहुंचाने की बात कहकर नेपालियों को आश्वस्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
लड़की के घरवाले नेपाल पुलिस में है अफसर 
नेपाली लड़की किसी आम परिवार से नहीं है। वह नेपाल के पुलिस अफसरों के परिवार से ताल्लुक रखती है। बताते हैं कि लड़की का एक चाचा पुलिस अधीक्षक पद से रिटायर्ड है तो दूसरा डिप्टी एसपी है। 
000
बढ़ सकती हैं मुश्किलें
नेपाली लड़की के बयान के बाद अब युवक की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उस पर गंभीर धाराओं में नेपाल में केस दर्ज होने के साथ ही भगौड़ा घोषित किया गया है। उधर, उसकी धरपकड़ को लेकर भी प्रयास होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
000
नेपालियों पर भी दर्ज होगा केस 
इधर, माधौटांडा पुलिस भी नेपालियों पर केस दर्ज करेगी। व्यापारी की ओर से एक तहरीर भी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का मानना है कि व्यापारी ने हल्ला खुद के बचाव के लिए किया। मगर, नेपाली लोग बिना सूचना यहां आए जो गलत है। इस पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
000
मैं आज नेपाल के अधिकारियों से बातचीत करने गया था। लड़की के बयान पर युवक को नेपाल से भगौड़ा घोषित किया है। वह वहां ताउम्र नहीं जा सकता। यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर आगे गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस आएगी तो उसे पहले कोर्ट से वारंट और स्थानीय स्तर पर अनुमति लेनी होगी। 

दुर्गेश मिश्रा, एसओ 

000
अफसर लगातार मामले की जानकारी ले रहे है। हमें सिर्फ ये पुष्ट करना था कि जो लोग आए, वे कौन थे? नेपाल में कोई केस दर्ज है या नहीं? दोनों देश की पुलिस से हुई बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। नेपाल पुलिस अपने स्तर से अग्रिम कार्रवाई करेगी। 
विकास कुमार वैद्य, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed