फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the case of the chief threats to rape

गैंगरेप के मामले में अब  प्रधान को मिली धमकी

Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी से गैंगरेप के मामले में आरोपी के परिवार वालों पर असलहों से लैस होकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप लगा है। मामले में समझौता न कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रधान ने तहरीर देते हुए आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र की एक दलित किशोरी ने तीन दिन पूर्व गांव के ही दो युवक काकू व परविंदर के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पीड़ित किशोरी के मेडिकल कराने से इंकार करने पर परिवार वालों ने जहानाबाद पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया था। रविवार को प्रकरण में ग्राम प्रधान की तहरीर सामने आने पर आरोपियों के परिवारीजनों पर भी गुंडई का आरोप लगा है। प्रधान रुपलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनों आरोपियों के घर वाले शनिवार देर रात उसके घर पर आ गए और उसको बंधक बना लिया। प्रकरण में समझौता कराने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार सुबह लोगों के आने पर आरोपी के परिवारीजन असलहा तहराते हुए भाग गए। प्रधान ने आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि प्रधान से मिली तहरीर पर गांव में पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी के परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं मिल सका। मामले की जांच कराई जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

सीओ जहानाबाद ने घटनास्थल का किया निरीक्षण 
कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अफसरों ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। रविवार को सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा प्रकरण की जानकारी जुटाकर गांव पहुंचे। परिवार के लोगों व ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। इसके अलावा घटनास्थल गन्ने के खेत में जाकर भी छानबीन की गई। किशोरी की मां से बातचीत कर उसको निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई एससीएसटी एक्ट की धारा 
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की जाति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब पुलिस ने मामले में एससीएसटी एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। अब मामले की विवेचना सीओ जहानाबाद करेंगे। 

मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की गई है। किशोरी का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच कराई जा रही है। प्रकरण में निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई की जाएगी। किशोरी पर किसी तरह का दबाव पुलिस की ओर से नहीं है। 
-निशांत शर्मा, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed