फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In revenge the attack, rob him of twenty thousand

रंजिशन में जानलेवा हमला, बीस हजार लूटने का आरोप

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी से गुड़ बेचकर जा रहे गाड़ी चालक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर जमकर पीटा और 20 हजार रुपये लूट लिए। गाड़ी चालक ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी इफ्तखार ने बताया कि वह मिनी ट्रक (छोटा हाथी) चालक है। बुधवार को सुबह वह मंडी में गुड़ बेचने गया था। करीब 10 बजे वापस लौटते समय गांव कनाकोर के चार लोगों ने उसे खमरिया अड्डे के पास घेर लिया। आरोप है गाड़ी से उतारकर चारों ने उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखा गुड़ बिक्री का 20 हजार रुपया भी लूट लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए जिस पर चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद इफ्तखार ने पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि लूटपाट का आरोप गलत है। दोनों पक्षों में रंजिश है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed