{"_id":"9f2701400f689d6d804f5b41307bb9ec","slug":"in-case-ramakant-the-young-man-arrested-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाकांत हत्याकांड में एक युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमाकांत हत्याकांड में एक युवक को पुलिस ने दबोचा
Madotanda
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बराही जंगल में बुलाकर की गई गांव वीरखेड़ा की कॉलोनी नंबर दो निवासी रमाकांत की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रमाकांत जाटव बराही जंगल से सटे मझारा निवासी प्रताप सिंह के फार्म पर खेतों की रखवाली करता था। शनिवार को अज्ञात युवक ने बराही जंगल में ले जाकर उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामू प्रसाद की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर माधोटांडा कसबे के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से अहम सुराग मिले हैं। अभी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन