फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hatya

वनकर्मी की गला दबाकर की गई थी हत्या

Tue, 31 Mar 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 31 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
वनरेंज संपूर्णानगर में तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव निगोहा निवासी हरदेश कुमार ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उसके शरीर पर दो चोटों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हरदेश का शव थाना हजारा क्षेत्र के धनाराघाट जंगल में शारदा नदी के समीप एक पेड़ से लकटता मिला था। घरवाले उसकी हत्या होने की आशंका जता रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस भी आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्या कर शव लटकाया जाना मान रही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाने से होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा उसके शरीर पर दो चोटों के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई गई है कि हत्या से पूर्व उसे मारापीटा भी गया है। एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed