{"_id":"fe771b2db747d5b9c6c4c2b684e334e6","slug":"guests-hanged-artisan-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में फांसी पर लटका मिला कारीगर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में फांसी पर लटका मिला कारीगर का शव
मझोला/पीलीभीत।
Updated Sat, 09 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक होटल के कारीगर
विज्ञापन
का शव होटल के टिनशेड में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने उसकी
हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी होने पर एएसपी ने भी घटना स्थल का
निरीक्षण किया।
सदर कोतवाली के गांव गनेशपुर गौटिया निवासी 35 वर्षीय महेश कुमार कस्बे के एक होटल में पिछले कई वर्षों से काम कर रहा था। दो दिन पूर्व वह घर से होटल पहुंचा था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम आधी रात के बाद वह होटल के अन्य साथियों के साथ काम करता रहा। बाद में दो अन्य साथियों के साथ होटल में ही सो गया। सुबह उसका शव होटल के अंदर की ओर पड़े टिनशेड में गमछे से बने फांसी के फंदे से लटकता मिला।
इस पर दोनों साथियों ने पुलिस और होटल मालिक को सूचना दी। सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट, एसओ विनय सरोज एवं फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता रामबहादुर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
उसने पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उजड़ गई श्यामा की कच्ची गृहस्थी
मझोला। गनेशपुर गौटिया निवासी महेश पिछले कई सालों से कस्बे के होटल पर काम कर रहा था। उसके परिवार में पिता व भाई के अलावा पत्नी श्यामादेवी और चार बच्चे क्रमश: 12 वर्षीय शालिनी, 8 वर्षीय पल्लवी, छह वर्षीय किरन और चार वर्षीय अतुल हैं। महेश की अचानक मौत से श्यामादेवी की कच्ची गृहस्थी उजड़ गई। तीन बेटियों और बेटे की परवरिश अब उसे अकेले ही करनी पड़ेगी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।