{"_id":"6ab2ebd3f4e1b88d5906ff40","slug":"customs-officials-accused-of-demanding-15-lakh-to-release-a-truck-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-185629-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कस्टम अधिकारियों पर ट्रक छोड़ने के एवज में 1.5 लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कस्टम अधिकारियों पर ट्रक छोड़ने के एवज में 1.5 लाख रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित ने रुपए नहीं देने पर कस्टम अधिकारियों द्वारा मारने-पीटने का लगाया आरोप, सीएम और आयुक्त को भेजा पत्र
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के सुभाष नगर वार्ड निवासी महेश कुमार शर्मा ने कस्टम नौतनवा के अधिकारियों पर पांच बोरी कबाड़ लदे ट्रक को छोड़ने के एवज में 1.5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दस्तावेज होने के बावजूद उनसे यह मांग की गई और नहीं देने पर मारपीट की गई।
महेश कुमार शर्मा का कहना है कि उनका सोनौली क्षेत्र के कुंसेरवा स्थित गांधी नगर वार्ड में रजिस्टर्ड कबाड़ का डंपिंग सेंटर है। 19 सितंबर की रात उनका एक ट्रक 4 से 5 बोरी कबाड़ लेकर पास में ही तौल कराने जा रहा था। करीब 9 बजे बाईपास स्थित गुरुद्वारा के पास ट्रक को नौतनवा कस्टम पर तैनात कुछ अधिकारियों ने पकड़ लिया और उनके डंपिंग सेंटर पर ले आए।
आरोप है कि उनके सेंटर पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रक और कबाड़ छोड़ने के नाम पर 1.5 लाख रुपयों की मांग की। पैसे न देने पर गाड़ी सीज कर तीन महीने के लिए बैन कर देने की धमकी भी दी। आरोप है कि उसने अधिकारियों से पैसों के जुगाड़ के लिए सुबह तक की मोहलत मांगी। बावजूद अगले दिन यानी रविवार की सुबह उक्त अधिकारी फिर से डंपिंग सेंटर पर पहुंचे और पैसों की व्यवस्था न होने की बात सुनते ही आग बबूला हो गए और जबरन सेंटर पर रखा सारा कबाड़ ट्रक में लोड कराने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित द्वारा वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया गया और कबाड़ लादकर चालक के साथ उन्हें और ट्रक को कस्टम कार्यालय पर ले आए। महेश कुमार शर्मा का आरोप है कि यहां एक अधीक्षक एवं एक अन्य कर्मी द्वारा उन्हें गाली देते हुए मारा-पीटा गया और सादे पेपर पर उनका दस्तखत भी करवा लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारियों द्वारा सोमवार की सुबह पुनः फोन कर सीज ट्रक को जल्दी छुड़ाने के लिए 70 हजार रुपए लेकर कार्यालय पहुंचने को कहा गया।
पीड़ित का कहना है कि कस्टम अधिकारियों की प्रताड़ना से थक-हारकर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं आयुक्त सीमा शुल्क निवारक लखनऊ को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। वहीं इस बाबत कस्टम अधीक्षक नौतनवा श्रवण जायसवाल एवं अधीक्षक वीएसके पाल का कहना है कि महेश शर्मा द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। छापेमारी में उनके पास से बरामद हुई 192 बोरी प्लास्टिक स्क्रैप को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।