फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'No Entry' signs ignored; heavy vehicles speeding through the city.

Ambala News: नो एंट्री का बोर्ड बेअसर, शहर में फर्राटा भर रहे भारी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
'No Entry' signs ignored; heavy vehicles speeding through the city.
शहर में नो एंट्री के बीच दौड़ता ट्रक। संवाद - फोटो : Archive
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद मुख्य मार्गों और चौराहों से भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं। कई स्थानों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालक नो एंट्री के नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। इससे शहर के व्यस्त मार्गों पर हादसे का खतरा बना रहता है। साथ ही शहर में जाम की स्थिति बन रही है।

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक नो एंट्री का प्रावधान है। इसके लिए शहर के बाहर करीब 10 स्थानों पर नो एंट्री के बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कमानी चौक और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक जगाधरी समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर इस अवधि में भारी वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है। इन चौराहों पर दिन के समय बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में भारी वाहनों के बीच से निकलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। कई बार भारी वाहन जाम की स्थिति भी पैदा कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री का पालन कराने के लिए मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद भारी वाहन वहां से निकल रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नो एंट्री के समय शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर सख्ती की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि व्यस्त मार्गों पर हादसों का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई थी मौत
30 जुलाई की सुबह बस स्टैंड चौक पर सड़क पार कर रहे 63 वर्षीय अमर सिंह को ट्रक ने कुचल दिया था। ट्रक का अगला पहिया उनकी दोनों टांगों पर चढ़ गया था। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया। शाहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी बाईं टांग घुटने के ऊपर से काटनी पड़ी थी। दाईं टांग और कूल्हे में भी फ्रैक्चर हुआ था। बाद में उनकी मौत हो गई।

---------
शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश करता है तो उस पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। - संदीप कुमार, यातायात थाना प्रभारी।

शहर में नो एंट्री के बीच दौड़ता ट्रक। संवाद

शहर में नो एंट्री के बीच दौड़ता ट्रक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed