{"_id":"6ab2eb9ac4eee07ccf0f49e4","slug":"youth-injured-in-accident-dies-fir-registered-against-unidentified-motorcyclist-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185645-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
30 जुलाई को नरकटहां टोला गड़हिया के पास था हादसा, 12 अगस्त को लखनऊ में हुई थी मौत
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर निवासी राजकुमार के अनुसार उनका पुत्र सूरज 30 जुलाई की शाम किसी काम से पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार गया था। वापसी के दौरान नरकटहां टोला गड़हिया के पास वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 12 अगस्त को उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।