{"_id":"6ab2e7e5279974c1f90cdfa3","slug":"nursing-officer-slapped-at-gmsh-16-stitches-required-in-ear-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1129979-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में नर्सिंग ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, कान में लगे टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में नर्सिंग ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, कान में लगे टांके
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में मंगलवार को मरीज की बहन को वार्ड के अंदर जाने और वीडियो बनाने से रोकना नर्सिंग ऑफिसर को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर रमन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से रमन गिर गईं और उनके कान में चोट आई। उपचार के दौरान कान पर टांके लगाने पड़े। घटना के बाद पुलिस ने रमन की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मरीज की बहन को वार्ड से बाहर जाने को कहा
पुलिस को दी शिकायत में नर्सिंग ऑफिसर रमन ने बताया कि शनिवार को उनकी ड्यूटी पोस्टनेटल वार्ड में थी। इसी दौरान लेबर रूम से एक मरीज को पोस्टनेटल वार्ड-1 में शिफ्ट किया गया। मरीज की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और उसे वार्ड में शिफ्ट किए जाने के दौरान ड्रेसिंग की जा रही थी। इसी बीच एक महिला वार्ड के अंदर पहुंच गई। रमन ने उसे बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने बताया कि उसकी बहन का बच्चा हुआ है और वह उसे देखने आई है। रमन के मुताबिक, उन्होंने महिला को समझाया कि मरीज के साथ केवल दो लोगों को ही वार्ड में रहने की अनुमति है। साथ ही मरीज की ड्रेसिंग चलने की जानकारी देते हुए उसे बाहर जाने के लिए कहा गया और बताया कि मरीज के वार्ड में शिफ्ट होने के बाद वह उससे मिल सकती है।
पहले बहस, फिर मोबाइल से वीडियो बनाने लगी
शिकायत के अनुसार, इस बात पर महिला भड़क गई और रमन से बहस करने लगी। आरोप है कि उसने कथित तौर पर कहा कि रमन को नहीं पता कि वह कौन है। रमन ने दोबारा उसे वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। इसी दौरान महिला ने मोबाइल फोन से वार्ड के अंदर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। रमन ने उसे वीडियो बनाने से रोका और मोबाइल बंद करने के लिए कहा। वार्ड में अन्य महिला मरीज भी मौजूद थीं, इसलिए अंदर वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन
थप्पड़ मारने के बाद गिर गई नर्सिंग ऑफिसर
मोबाइल बंद करने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने रमन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद रमन गिर गईं और उनके कान में चोट लगी। चोट गंभीर होने पर उनका उपचार कराया गया, जिसमें कान पर टांके लगाए गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नर्सिंग ऑफिसर रमन की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।