{"_id":"6ab2ebea9df7a6399a01b978","slug":"young-mans-body-found-hanging-in-the-morning-after-an-argument-with-his-wife-over-drinking-alcohol-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-185628-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब पीने को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब पीने को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पत्नी से कहासुनी की बात आई सामने, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
निचलौल थाना क्षेत्र की कोहड़वल ग्रामसभा का मामला, रात में पत्नी से हुआ था विवाद
निचलौल। थाना क्षेत्र के कोहड़वल ग्रामसभा में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर में छत की सीढ़ी के पास फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात में मृतक इंदल की पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, सिसवा डीह निवासी इंदल भारती (41) पुत्र बेचन रोजी-रोटी के लिए मुबंई में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। उसका बड़ा बेटा सर्वेश भारती भी मुंबई में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर की छत पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान किसी पारिवारिक बात को लेकर इंदल की पत्नी सुनीता देवी से कहासुनी हो गई।
परिजन के मुताबिक, सुनीता देवी पति को शराब पीने से मना कर रही थी। कहासुनी के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब परिजन की नजर छत की सीढ़ी के पास पड़ी तो इंदल का शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
चार बच्चों को छोड़ गए इंदल, किसी की नहीं हुई है शादी
इंदल अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गया है। बेटी आरती स्नातक की पढ़ाई कर रही है जबकि छोटी बेटी आकृति और बेटा देवराज कक्षा सात में पढ़ते हैं। परिवार में अभी किसी बेटे या बेटी की शादी नहीं हुई है। इंदल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटियों और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वह पति को शराब पीने से बार-बार मना करती थी लेकिन वह उनकी बात नहीं मानते थे। पति की मौत के बाद अब परिवार के भरण-पोषण को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।