फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two youths caught for molestation; one escaped from custody.

Sambhal News: छेड़छाड़ में पकड़े दो युवक, एक हिरासत से भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught for molestation; one escaped from custody.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह 11:45 बजे 14 वर्षीय किशोरी से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इनमें से एक युवक रात करीब 8:30 बजे थाने से भाग गया। बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर थाना पुलिस ने कई जगह आरोपी की तलाश में दबिश दी है लेकिन वह पुलिस के हाथ देररात तक नहीं आ सका।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी दोनाें युवक बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। जहां किशोरी से छेड़खानी की गई। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। जिनको तलाश कर पकड़ लिया था और पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां रात तक दोनों युवक बैठे थे।
विज्ञापन

पुलिस को किशोरी के परिजनों की ओर से मिलने वाली तहरीर का इंतजार था। इस दौरान ही एक युवक ने शौचालय जाने की बात कही और इसी दौरान वह भाग गया। इसकी जानकारी थाने में हुई तो काफी देर तक तलाश किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। बहजोई थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ के लिए बैठाया गया था। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed