फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused wanted in an NDPS Act case arrested from Siwan, Bihar.

Maharajganj News: एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त बिहार के सिवान से गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in an NDPS Act case arrested from Siwan, Bihar.
नशे के 4,350 इंजेक्शन की बरामदगी के मामले में था वांछित, 13 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 13 अगस्त को पिकअप से 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसे बिहार के सिवान जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कुरमौता थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार का निवासी है। पूछताछ में सामने आया था कि 13 अगस्त को श्यामदेउरवां पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने परतावल-पिपराइच मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास एक पिकअप को रोककर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पिकअप के डाले में रखी प्लास्टिक की बोरी से कुल 4,350 एम्पुल बरामद हुए थे।
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गोविंद प्रसाद ने पुलिस को बताया था कि वह बिहार निवासी ट्विंकल उर्फ पिंकल से व्हाट्सएप के माध्यम से नश के इंजेक्शन खरीदता था। इसके बाद इंजेक्शनों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। इसी आधार पर पुलिस ने ट्विंकल मामले में वांछित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पहले सचिन पुत्र रमेश निवासी जमुईकला, जाकिर हुसैन पुत्र किताबुल्लाह निवासी लोहरौली और गोविन्द प्रसाद पुत्र भोली प्रसाद निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, 3,110 रुपये नकद और पिकअप भी बरामद हुए।
एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed