फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fight with sister and brother

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बहन-भाई को पीटा

Sat, 07 Feb 2015 12:12 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 07 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर रोड पर स्थित शहर से सटे एक गांव में घर में घुसकर युवती के  साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जब भाई मौके पर पहुंचा तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। पिता चारा लेने गए थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक उनके घर घुस आया और बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसी बीच वह भी घर पहुंच गया और विरोध जताया तो आदेश, पिंटू, बंटू, फूलबाबू व नरेश ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे भाई-बहन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed