{"_id":"5800d8464f1c1bc67b290627","slug":"farmer-injured-in-bear-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू के हमले में किसान घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से सटे गन्ने के खेत में घास काट रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए किसान ने शोर मचाया इस पर भालू उसे छोड़कर भाग गया। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर सैजना निवासी 35 वर्षीय किसान ईश्वरी प्रसाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जंगल से सटे अपने गन्ने के खेत में घास काट रहे थे। पीछे से आए भालू ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव में दरांती चलाई और शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी शोर मचाते हुए उस ओर दौड़ पड़े। शोर शराबा सुनकर भालू ईश्वरी प्रसाद को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने ईश्वरी प्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचकर वनविभाग को सूचना दी। इस पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ केपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर ईश्वरी प्रसाद से घटना की जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि भालू ने पीछे से हमला कर घायल किया है। घायल की स्थिति सामान्य है। घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। घायल को सहायता दिलाने को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।