{"_id":"6a26f500aa3614eb4a28f5af16697a42","slug":"exploitation-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौनशोषण की पुष्टि, आरोपी टीवी कलाकार परिवार समेत फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौनशोषण की पुष्टि, आरोपी टीवी कलाकार परिवार समेत फरार
पीलीभीत।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी आर्टिस्ट व कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह के झांसे में आकर यौन शोषण का शिकार हुई किशोरी की मेडिकोलीगल रिपोर्ट सुनगढ़ी पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में डॉक्टर ने यौनशोषण होने की पुष्टि की है। पुलिस की दबिश के बाद से सर्वजीत सिंह परिवार समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस उसके भाई को थाने लाई और पूछताछ की। लेकिन दोनों भाइयों के बीच कोई संबंध न होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अदालत में बॉलीवुड का सपना दिखाने और शादी का झांसा देकर दुराचार करने की बात कही है।
शहर की एक किशोरी ने मोहल्ला वल्लभनगर निवासी टीवी आर्टिस्ट कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की ओर से सर्वजीत सिंह, उसकी पत्नी और दो अन्य के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की मेडिकोलीगल रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम पुलिस को मिल गई। विवेचक ओम हरि वाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट में किशोरी का यौन शोषण होने की पुष्टि की गई है। वहीं पुलिस के अनुसार किशोरी ने अदालत में बॉलीवुड का सपना दिखाने और शादी का झांसा देकर दुराचार करने की बात कही है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की तड़के पुलिस ने आरोपी सर्वजीत के घर पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जब पुलिस ने दोबारा दबिश दी तो उसके मकान पर ताला लटका मिला। इस पर पुलिस टीम लौट आई। पुलिस अब उसके अन्य ठिकानों का पता लगा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।