फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight hundred and deceived the pretext of sending abroad

विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख ठगे

Sat, 20 Aug 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 विदेश भेजने का झांसा देकर गांव सिकराना निवासी गुरदेव सिंह से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरदेव सिंह की ओर से गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, गुरमख सिंह सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

  पुलिस ने बताया कि गुरदेव सिंह ने विदेश जाने का मन बनाया। वीजा बनवाने के दौरान उसकी मुलाकात गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत सिंह  से हुई। आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ने उसे विदेश भेजने में दस लाख रुपये का खर्च बताया। आठ लाख रुपये में उसकी बात तय हो गई। गुरप्रीत सिंह ने अपने भाई दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह के साथ मिलकर लेन-देन तय किया। आरोप है कि नौ नवंबर, 2014 को गुरप्रीत सिंह ने अपने भाई दलजीत सिंह के खाते मेें पचास हजार रुपये, 11 दिसंबर 2014 को पचास हजार रुपये डलवाए। 25 दिसंबर, 2014 को दो लाख रुपये , चार मार्च 2015 को ढाई लाख रुपये, 11 मार्च 2015 को पचास हजार रुपये सहित कुल 799900 रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद उसे तीन अप्रैल 2015 को साइप्रस का टिकट दिया गया। साइप्रस रवाना होने से एक दिन पहले उसे फोन कर बताया गया कि साइप्रस में जिसके यहां उसे नौकरी करनी है, वह इंग्लैंड चला गया है। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उससे साइप्रस न जा पाने की बात कही। रुपये मांगने पर इंकार कर दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरदेव सिंह की ओर से गुरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed