{"_id":"5481a7edd1398d6ccf1530b25defe978","slug":"do-logo-ko-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हत्या मामले में फार्मर सहित दो लोगों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू के हत्या मामले में फार्मर सहित दो लोगों को नोटिस
पीलीभीत।
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग के माला रेंज में 22 दिसंबर को मिले भालू के शव के मामले में एक फार्मर और उसके नौकर को नोटिस भेजा गया है। उनसे एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
22 दिसंबर को माला रेंज की गढ़ाबीट के कंपार्टमेंट नंबर 133 ए में वन विभाग ने जमीन में करीब चार फिट नीचे दबाया गया भालू का सड़ा गला शव बरामद किया था। माला वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने वन दरोगा देवऋषि और रामेंद्र सिंह के सहयोग से 24 दिसंबर को गजरौला के ग्राम लालपुर निवासी डोरीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
डोरीलाल ने वन अधिकारियों को नदहा निवासी फामर्र जीत सिंह के खेत पर लगे तारों के करेंट से भालू की मौत होने की जानकारी दी थी। इस पर वन विभाग ने फार्मर जीत सिंह, डोरीलाल और एक अन्य नौकर प्रेमपाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब वन विभाग फरार चल रहे जीत सिंह और प्रेमपाल को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
इसमें दोनों आरोपियों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। माला वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जांच में सभी से अपना पक्ष रखने को नोटिस दिया गया है। जवाब के अुनसार आगे की कार्रवाई होगी।