फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dig holes found in the inspection of

डीआईजी को निरीक्षण में मिलीं खामियां

Fri, 22 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 22 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dig holes found in the inspection of
व‌िजय स‌िंह मीना, डीआईजी बरेली - फोटो : pilibhit, beureu
डीआईजी विजय सिंह मीना ने शुक्रवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कुछ खामियां मिलीं। इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीआईजी ने कोतवाली में सफाई, आवास, पेयजल और प्रकाश समेत आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्राइम रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, शांति समिति रजिस्टर, बैंक रजिस्टर और सरकारी कार्यालय रजिस्टर भी देखे। अधिकांश अभिलेख अधूरे मिले। डीआईजी ने कार्यालय कक्ष, उपनिरीक्षक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, संतरी कक्ष, भोजनालय, बैरक और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भोजनालय और बैरक में गंदगी पाई गई। उन्होंने निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद सीओ बीपी सिंह से इन कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।


जांच कराने की मांग
दियोरिया। गांव पिपरिया संजरपुर निवासी लालजीत ने तहसीलदार को भेजे पत्र में कहा है कि प्रधान के पति ने ग्राम सभा के तालाब को मछली पकड़वाने के लिए खाली करा दिया है। इससे पशु, पक्षियों को पानी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed