फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ded

घायल बाल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 13 Dec 2014 12:37 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
ded
 एक बाल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव बबूरा निवासी गिरीश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र रजत गांव के ही अन्य लड़कों के साथ नगर के बमरोली मार्ग स्थित एक राइस मिल गुप्ता एंड संस पर पिछले दो माह से दिहाड़ी पर मजदूरी कर रहा  था। रविवार की शाम करीब पांच बजे धान सुखाने के लिए मिल में लगे ड्रायर पर चढ़कर काम करने के दौरान पैर फिसलने से वह गिर कर घायल हो गया था। सिर में और पसलियों में गंभीर चोट आने पर मिलर ने पहले तो नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन हालत नाजुक होने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां गुरुवार सायं उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रजत की मां ने बताया कि उसके पुत्र की उम्र 15 साल थी। पति के अस्वस्थ रहने के कारण उसने मजबूरन पुत्र को मजदूरी पर भेजा था। परिवार वालों ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

राइस मिलर राजेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराई गई लेवर के साथ रजत दो माह से मिल पर काम रहा था। ठेकेदार ने एज प्रूफ के जो डाक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए थे उनमें उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। वह ड्यूटी के दौरान चूक होने की वजह से ड्रायर से नीचे गिर गया था। तत्काल उसे चिकित्सा भी उपलब्ध कराई गई। बरेली के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती भी कराया, लेकिन फिर भी वह बच नहीं सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed