फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dabang, a laborer's house attacked, three injured

मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल

Wed, 07 Jun 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 07 Jun 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dabang, a laborer's house attacked, three injured
मजदूर के घर दबंग ने बोला हमला, तीन घायल
ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर से नौगवां पकड़िया गांव के दबंग ने पहले 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर दबंग ने साथियों संग मजदूर के घर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव निवासी दलित दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन साल पहले वह परिवार के साथ आकर आसाम चौराहा पर ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी डालकर रहने लगा। यहां पर रहने के लिए नौगवां पकड़िया गांव के प्रेमपाल ने उससे किस्तों में 50 हजार रुपये भी लिए। इसके बाद पिछले कई दिनों ने प्रेमपाल दोबारा 50 हजार की मांग करने लगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी बुधवार सुबह अपने साथियों संग घर आ धमका। गाली गलौज करते हुए पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। लोहेे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंची पत्नी सुखदेई व बेटी प्रियंका से भी मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। आरोपी से जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि आरोपी अक्सर दबंगई करता रहता है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रेमपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed