{"_id":"53cb5429993c039b06aa4555450732e7","slug":"chori-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के सरकारी आवास से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के सरकारी आवास से चोरी
पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस सुरक्षा के घेरे में स्थित सिपाही रामचंद्र के सरकारी आवास को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। दीवार कूदकर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
खासबात यह है कि सिपाही के आवास से सटा महिला थाना और सीओ दफ्तर है। जबकि ठेका पुलिस चौकी महज 30 मीटर दूरी पर स्थित है।
अमरोहा के थाना गजरौला में तैनात सिपाही रामचंद्र की पत्नी मुन्नी देवी अपने दो बेटे के साथ ठेका पुलिस चौकी के पास स्थित सरकारी आवास में रहता है। सिपाही के बेटे अतुल और नरेंद्र ने बताया कि वह अपनी मां के साथ 17 नवंबर को बरेली के नवाबगंज स्थित पैतृक घर पर गए थे।
19 नवंबर की देर रात जब वह दोनों भाई जब आवास पर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे में बिखरा सामान देखकर चोरी होने की जानकारी हुई।
बताया कि चोर दीवार कूदकर घर में चोर घुसे थे। कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी सेफ व बक्सा आदि तोड़कर उसमें रखी 30 हजार रुपये की नगदी व जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की सूचना पड़ोस में स्थित ठेका पुलिस चौकी और शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बिखरा सामान दुरुस्त करा दिया, ताकि हालात चोरी जैसे नहीं लगे।
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
छापिए नहीं! हम आपके हाथ जोड़ते हैं
घर में हुई चोरी से आहत दोनों भाइयों के चेहरे पर परेशानी के भाव झलक रहे थे। गुरुवार की रात मौके पर मौजूद दोनों भाइयों ने बताया था कि चोरी गई 30 हजार रुपये की नगदी तो उनके संज्ञान में हैं, लेकिन जेवर व अन्य सामान सामान चोरी होने की जानकारी मां ही दे सकेंगी। शुक्रवार की सुबह ही मां मुन्नी देवी भी आवास पर पहुंच गई। सुबह जब चोरी गए सामान के बाबत घरवालों से पूछा गया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए, बोले, खबर मत छापिए हम आपके हाथ जोड़ते हैं। पीड़ित परिवार पर स्थानीय पुलिस का दबाव साफ झलक रहा था।
चोरों में पुलिस का नहीं है भय
पुलिस वालों के सरकारी आवासों के पास सीओ सिटी का कार्यालय है। सामने महिला थाना है। आवासों से करीब 30 मीटर की दूरी पर ठेका पुलिस चौकी है। इसके बाद भी चोरों को पुलिस की दहशत नहीं रही और बेखौफ होकर सिपाही रामचंद्र के आवास को खंगाल लिया। जब पुलिस के घेरे में रहने वाली खाकी ही महफूज नहीं हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है।