फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chori

नौगवां पकड़िया में चोरी, पूरनपुर में लूटपाट

Thu, 01 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
chori
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में बदमाशों ने दंपति और उसके बच्चों को बांधकर पिटाई की। बाद में घर से चार हजार रुपये, कैंची और टार्च लूट ले गए।
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
पीलीभीत। शहर से सटे गांव नौगवां पकड़िया निवासी अब्दुल अजीज 10 दिन पहले पत्नी सायरीन को लेकर अपनी ससुराल हरदोई गए थे। घर पर ताला पड़ा था। बुधवार की शाम वापस लौटने पर कमरों के ताले टूटे और सेफ खुली मिली। जीने का दरवाजा भी टूटा था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर छत से आकर घर के अंदर घुसे होंगे। गृहस्वामी ने बताया कि चोर नौ हजार की नगदी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पॉयल, सोने के कड़े समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। यहीं की बेवा कामनी बेगम के मुख्य गेट व कमरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक का बृजेश सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।

बदमाशों ने दंपति को बांधकर की लूटपाट
पूरनपुर। देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी कमल हसन ने बताया कि वह पत्नी मेहरुन, छह वर्षीय पुत्री महीनूर और पत्नी की भतीजी सात वर्षीय निदा नूरी के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे ढाटा बांधे चार बदमाशों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और कमरे में घुस आए और उसे, उसकी पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर उसके हाथ पीछे बांधकर बरामदे में बैठा दिया। बदमाशों की धमकी पर तीन हजार रुपये पत्नी ने दे दिए। एक  बदमाश तमंचा लिए पास खड़ा रहा। जबकि एक घर के दरवाजे पर और दो बदमाश कमरे मेें घुसकर लूटपाट कर रखी एक हजार की नगदी, एक कैंची, टार्च लूट ली और शोर मचाने पर जान से जान से मार देने की धमकी दी। आहट पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश कमरे में बंद कर भाग निकले। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि लूटपाट का प्रयास हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed