फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire caused by cylinder leak; four people, including an elderly couple, suffer burns.

Gorakhpur News: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग बुजुर्ग दंपती समेत चार झुलसे

Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by cylinder leak; four people, including an elderly couple, suffer burns.
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक में शनिवार को घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव की जांच और मरम्मत के दौरान आग लगने से बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग झुलस गए। हादसे में मकान मालिक रंजन दास (75), उनकी पत्नी जया दास (70), घर में काम करने वाली दशावती देवी (65) और गैस एजेंसी का हॉकर इंद्रेश उर्फ परवेज (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

तीन घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि हॉकर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राप्तीनगर फेज-एक निवासी रंजन दास के घरेलू गैस सिलिंडर में कुछ समस्या आ रही थी। उसे ठीक कराने के लिए उन्होंने गैस एजेंसी के हॉकर को बुलाया था। आरोप है कि हॉकर सिलिंडर की मरम्मत के दौरान गैस रिसाव की जांच कर रहा था। इसी बीच अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती, घरेलू सहायिका और हॉकर झुलस गए। घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद शाहपुर थाने के दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आग बुझवाने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। रंजन दास, उनकी पत्नी जया दास और दशावती देवी को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, हॉकर इंद्रेश उर्फ परवेज के हाथ में जलने की चोट आई। वह इलाज के लिए निजी अस्पताल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed