{"_id":"6acaae865e2250f8a70ff110","slug":"teenager-drowns-in-turra-drain-while-bathing-with-friends-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1480990-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोस्तों संग नहाने गया किशोर तुर्रा नाले में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोस्तों संग नहाने गया किशोर तुर्रा नाले में डूबा
Sun, 11 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के रजही-चिलबिलवा स्थित तुर्रा नाले में शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया 17 वर्षीय निखिल कुमार गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, निखिल चार-पांच दोस्तों के साथ तुर्रा नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लड़कों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय युवक भी नाले में उतरकर उसकी तलाश करते रहे। बाद में टीम ने मोर्चा संभालते हुए खोजबीन शुरू की। काफी समय तक तलाश के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता रंजू प्रसाद बदहवास होकर बेटे को पुकारते रहे। हादसे की सूचना पर पिपराइच थाना प्रभारी अनूप सिंह, चिलबिलवा के लेखपाल कुलान कुमार और रमवापुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार अरुण मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने नाले में उतरकर तलाशी अभियान चलाया। ि