{"_id":"6acaadc0017a7614160cf0ca","slug":"12-year-old-boy-reaches-dhaba-with-42000-from-home-blows-2500-on-burgers-and-tea-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175191-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से 42 हजार लेकर ढाबे पर पहुंचा 12 वर्षीय किशोर, बर्गर-चाय पर उड़ा दिए 2500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से 42 हजार लेकर ढाबे पर पहुंचा 12 वर्षीय किशोर, बर्गर-चाय पर उड़ा दिए 2500 रुपये
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। संभल जिले का 12 वर्षीय किशोर घर में रखे 42 हजार रुपये लेकर शुक्रवार देर शाम डिडौली स्थित राजा जी ढाबे पर पहुंच गया। उसने बर्गर और चाय पीने के बाद करीब 2500 रुपये खर्च कर दिए। संदिग्ध हालत में घूमते देख दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर से पूछताछ कर परिजनों को बुलाया और शेष 39500 रुपये उन्हें सौंप दिए।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि संभल जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नहरौली निवासी आकिल मजदूरी करते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा अजीम बीते सप्ताह गांव के कुछ युवकों के साथ डिडौली स्थित राजा जी ढाबे पर आया था। शुक्रवार देर शाम वह माता-पिता आकिल और शाहीन को बिना बताए घर में निर्माण का काम कराने के लिए रखे 42 हजार रुपये लेकर ढाबे पर पहुंच गया। ढाबे पर पहुंचने के बाद किशोर ने बर्गर और चाय पी। इस दौरान उसने करीब 2500 रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद वह घूमने लगा।
किशोर की स्थिति देखकर एक दुकानदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपने घर का पता बताया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन किशोर को अपने साथ ले गए। किशोर घर से 42 हजार रुपये लेकर आया था। उसने 2500 रुपये खर्च कर दिए थे। शेष 39500 रुपये परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।