{"_id":"6acaae509cc69f92e00304e7","slug":"severely-burnt-woman-dies-husband-arrested-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1087332-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : archive
सिविल लाइंस क्षेत्र में जमीन के बंटवारे पर हुए विवाद में महिला को पेट्रोल जलाने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
भुजपुरा निवासी मुन्ने खां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी साहिबा का निकाह हमदर्द नगर डी निवासी इरफान से हुआ था। आरोप है कि साहिबा की सास शहजादी के पास 250 वर्ग गज जमीन है। इसमें से आधी जमीन बड़े बेटे और बहू के नाम कर दी गई थी, जबकि शेष जमीन साहिबा के नाम कराने के लिए वह तहसील कोल पहुंची थीं।
जानकारी होने पर साहिबा का जेठ वशरुद्दीन, जेठानी रानी, जेठ की बेटी सोफिया और पति इरफान भी तहसील पहुंच गए। वहां मुन्ने खां और साहिबा को पीटकर उन्हें धमकाया गया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल में शाम करीब चार बजे साहिबा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक शनिवार को आरोपी पति इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।