फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth assaulted after intruders barged into the house; father beaten up as well when he came to the rescue.

Jind News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, बचाने आए पिता को भी पीटा

Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted after intruders barged into the house; father beaten up as well when he came to the rescue.
सफीदों। गांव सिवाना माल निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अक्तूबर को उनके बेटे अजय के साथ बड़े भाई के बेटे अंकुश, रवि और गुलाबो ने घर में घुसकर मारपीट की। जब वह बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। सुरेंद्र के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई। मामले में सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकुश, रवि और गुलाबो के खिलाफ एफआईआर कर ली है। सदर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed