फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three arrested for using children to steal mobile phones by luring them.

Sambhal News: बच्चों को लालच देकर मोबाइल कराते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for using children to steal mobile phones by luring them.
चंदौसी। कोतवाली गुन्नौर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में विभिन्न कंपनियों के 42 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। आरोपी बच्चों को तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपये का लालच देकर मोबाइल चोरी कराते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी किया गया आधार कार्ड भी बरामद किया है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार मेहतो, सुरंजन कुमार शाह और करन कुमार शामिल हैं। ये सभी झारखंड के तालझाड़ी जनपद के मूल निवासी हैं और वर्तमान में अलीगढ़ के विष्णुपुरी में रहते थे। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने कुल 42 एंड्रॉइड फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियुक्त बिहार और झारखंड से छोटे बच्चों को अपने साथ अलीगढ़ में किराये के मकान में रखते थे। वे बच्चों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने के लिए 300 से 500 रुपये प्रति मोबाइल का लालच देते थे। चुराए गए मोबाइलों को दिल्ली के फुटपाथ बाजारों में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed