फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chit fund company's five people report fraud

चिट फंड कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विनायक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चिट फंड कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहति कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना न्यूरिया के गांव फुलहर निवासी देवीदास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि विनायक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चिट फंड कंपनी का ऑफिस मंडी गेट के सामने था। शहर की गंगोत्री कॉलोनी निवासी रमेशचंद्र वर्मा, राजीव कॉलोनी निवासी संजय, थाना गजरौला के गांव कैच निवासी प्रेमशंकर, बरेली निवासी विनोद कुमार और नौगवा पकड़िया निवासी देवेश वर्मा कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता हैं। देवीदास वर्ष 2009 में कंपनी में बतौर एजेंट नियुक्ति था। कई लोगों के उसने खाते खुलावाकर पैसे जमा कराए थे। दो साल पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी के कार्यालय को सीज कर दिया था। उसने आरोपियों से अपना पैसा मांगा तो आरोपी आजकल करते हुए टरकाते रहे। कई बार तकादा करने पर एक महीने पहले आरोपियों ने पैसा देने के बहाने घर बुलाया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed