{"_id":"cefa4ec6c830f31df7b4d59124307e9e","slug":"cheetal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जराकोठी नहर में मिला चीतल का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जराकोठी नहर में मिला चीतल का शव
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत पूरनपुर हाइवे पर पड़ने वाले निगोही ब्रांच नहर के पुल के निकट ग्राम जराकोठी के निकट सुबह कुछ लोगों ने पानी में एक चीतल का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना वनविभाग को दी। इस पर पूरनपुर सामाजिक वानिकी के वन क्षेत्राधिकारी हसीन अहमद एवं पीलीभीत के वन क्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत स्थित सदर पशु चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पशु चिकित्साधिकारियों ने इसे बरेली के आईवीआरआई ले जाने की सलाह दी। पूरनपुर वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि चीतल व्यस्क था। उसकी गर्दन पर बाघ के हमले के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नहर में पानी पीते समय बाघ ने हमला किया होगा। किसी प्रकार छूटने पर चीतल पानी में गिरकर बहते हुए यहां तक पहुंच गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन