फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burglars five houses 20 Million made ??goods

चोरों ने पांच घरों से 20 लाख का माल उड़ाया

Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Burglars five houses 20 Million made ??goods

चोरों ने रविवार की रात थाने से दो किमी दूर स्थित गांव मचवाखेड़ा में पांच घरों में धावा बोला। चोरों ने पांचों घरों से नकदी जेवरात सहित करीब 20 लाख का माल चोरी कर ले गए। रात तीन बजे ही घटना की सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर व एसओ गांव पहुंचे और गांव वालों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

चीनी मिल के निकट स्थित ग्राम मचवाखेड़ा निवासी रमेश चंद्र गंगवार भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं। रविवार की रात घर के कमरों की कुंडी लगाकर वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। मुख्यद्वार ऊपर पड़ी स्लैब के सहारे चोर घर में घुसे और कमरों में रखे संदूक के ताले तोड़कर बारह बोर के कारतूस की पेटी, बीस हजार नकद व जेवरात सहित करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। चोरों ने इसी गांव के ताराचंद्र के घर में पड़ोस की खपरैल के सहारे घुसकर 25 हजार की नकदी और जेवरात सहित साढ़े नौ लाख के जेवरात चोरी कर लिए। इसी प्रकार चोरों ने गांव के दाताराम के घर से 8400 नकद व जेवरात सहित करीब साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली। इसके अलावा दाताराम के छोटे भाई जैतराम के घर को सात हजार की नगदी व जेवरात सहित ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इसी गांव के ओमकार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। ओमकार के घर से निकलते समय किसी ने चोरों को देखकर शोर मचाया जिस पर वह भाग गए। रात में ही सूचना मिलने पर एसओ सुरेश कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ बीसलपुर सुवेग सिंह सिद्धू भी गांव पहुंचे। पुलिस ने घर वालों से घटना की जानकारी ली। सुबह डाग स्क्वायड टीम भी जिला मुख्यालय से गांव पहुंची। पुलिस का खोजी कुत्ता गांव के बाहर देवहा नदी के पुल तक जाकर रुक गया। गांव के रमेश चंद्र गंगवार की दी गई तहरीर सभी घरों से करीब 20 लाख की चोरी होना दर्शाया गया है लेकिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमे में चोरी गई धनराशि का विवरण दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव से सौ मीटर दूरी पर जमुना प्रसाद के गन्ने के खेत में दो खाली संदूक, साड़ियां व अन्य कपड़े पड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने सामान की जांच कर घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं की संयुक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों को जल्द पकड़ने कर खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। वर्कआउट को टीम लगाई गई है।
सुरेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed