Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In a fit of rage, a cylinder was thrown from the third floor; it struck a young man on the head, killing him.

Delhi News: गुस्से में तीसरी मंजिल से फेंका सिलिंडर, सिर पर गिरने से युवक की मौत

Sat, 28 Nov 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
In a fit of rage, a cylinder was thrown from the third floor; it struck a young man on the head, killing him.
पड़ोसियों के बीच हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी थाना क्षेत्र स्थित बिंदापुर एक्सटेंशन में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। कहासुनी के बाद एक युवक ने तीसरी मंजिल से सिलिंडर फेंक दिया। सिलिंडर नीचे खड़े 28 वर्षीय साहिल के सिर पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे राधिका अपार्टमेंट की है। साहिल परिवार के साथ इमारत की पहली मंजिल पर रहता था। वह साप्ताहिक बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान लगाता था। वहीं, आरोपी शिवम शर्मा इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता है। बताया जा रहा है कि शिवम सुबह से ही शराब के नशे में था और काम पर भी नहीं गया था। शाम इमारत की पार्किंग में किसी बात को लेकर शिवम का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह गुस्से में तीसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से गैस सिलिंडर नीचे फेंक दिया। इसी दौरान सिलिंडर साहिल के सिर पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में सोसाइटी में लोगों से झगड़ा करता है।
विज्ञापन




दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही डाबड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। साहिल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार में पत्नी रितु, डेढ़ साल का बेटा कार्तिक और बुजुर्ग माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed