{"_id":"6b0adcc2845afee9c903857c","slug":"elderly-scooter-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138970-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत
Sat, 28 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
- पीछे से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल लेकर पहुंचा कार चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंगन रेस्टोरेंट के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार पृथ्वीपुर खेड़ा निवासी रमेश चंद (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि रमेश चंद हरबर्टपुर से स्कूटर पर विकासनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से आ रही एक कार ने आशाराम इंटर कॉलेज से करीब 200 मीटर आगे आंगन रेस्टोरेंट के पास उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कार चालक ही घायल रमेश चंद को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।