Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Influenced by a gangster, he started smuggling weapons and was arrested.

Delhi News: गैंगस्टर से प्रभावित होकर करने लगा हथियारों की तस्करी, धरा

Sat, 28 Nov 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Influenced by a gangster, he started smuggling weapons and was arrested.
खरीदार भी गिरफ्तार, भाई की शादी में गोली चलाने के लिए खरीदा था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले सुशांत सिंधु उर्फ सोनू और खरीदार शुभम को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद की है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सुशांत एक गैंगस्टर से प्रभावित है और जल्द पैसा कमाने के लिए हथियारों की तस्करी करने लगा था। वहीं शुभम ने अपने भाई की शादी में गोली चलाने के लिए हथियार खरीदा था। पुलिस सुशांत के जरिये हथियार सप्लायर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को हथियार अवैध रूप से रखने और उनकी सप्लाई करने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के धंधे में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए खुफिया जानकारी जुटाई और मुखबिरों को तैनात किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि हथियार तस्करी करने वाला सुशांत द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन के इरोस मॉल के पास आने वाला है। वहां पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग से पुलिस को विदेशी पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में सुशांत ने बताया कि उसने एक हफ्ते पहले दोस्त के जरिये यूपी के बागपत के खेकड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदी थी। इससे पहले एक पिस्टल दिचाऊं कलां निवासी शुभम को बेच चुका है। पुलिस ने दिचाऊं कलां गांव में छापा मारकर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से विदेशी पिस्टल मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशांत नजफगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed