{"_id":"5852dee74f1c1b0c71649995","slug":"breaking-radha-krishna-temple-idol-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंदिर का ताला तोड़कर राधा-कृष्ण मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का ताला तोड़कर राधा-कृष्ण मूर्ति चोरी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर राधा-कृष्ण मूर्ति चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अभियंता (बिजली) कार्यालय परिसर के मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सुबह पुजारी के मूर्ति खंडित होने की जानकारी देेकर लोगों से चंदा एकत्र करने की बात संज्ञान में आने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान जांच में जुट गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय परिसर में बाबा मनकामेश्वरनाथ के पुजारी मोहन श्याम ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब नौ बजे वह मंदिर को ताला लगाकर पास में ही अपने कमरे में सोने चले गए थे। इस बीच चोरों ने मंदिर को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद वहां रखी पीतल की राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर पहुंचे तो गेट खुला देख दंग रह गए। भीतर जाकर चेक करने पर उनको मूर्ति चोरी होने की भनक लगी। कुछ ही देर में आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। चोरों द्वारा तोड़े गए ताले भी मौके से नदारद मिले। इसकी सूचना गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने सीओ बीपी सिंह को दी। जिस पर सीओ, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुजारी से भी पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए गए। जिसके बात तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द खुलासा करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए। इधर पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसी जानकारी भी मिली। जिससे पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि तहरीर के आधार पर चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सुरागरसी के दौरान पता लगा है कि सुबह तड़के मंदिर के पुजारी मूर्ति खंडित होने की बात कहकर लोगों से चंदा एकत्र कर रहे थे और बाद में मूर्ति चोरी होने शिकायत कर दी गई। जानकारी सामने आने पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। छानबीन कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
-भुवनेश कुमार गौतम, कोतवाल
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सुरागरसी के दौरान पता लगा है कि सुबह तड़के मंदिर के पुजारी मूर्ति खंडित होने की बात कहकर लोगों से चंदा एकत्र कर रहे थे और बाद में मूर्ति चोरी होने शिकायत कर दी गई। जानकारी सामने आने पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। छानबीन कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-भुवनेश कुमार गौतम, कोतवाल