फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bnjria village drowned in the inundation of tears

आंसुओं के सैलाब में डूब गया बंजरिया गांव

Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bnjria village drowned in the inundation of tears
अच्छी बारिश होने के बावजूद लोग अपने खेतों में धान की पौध लगाने नहीं गए।
विज्ञापन
मजदूरी पेशा वाले मजदूरी को नहीं गए। गांववासियों के चेहरे पर उदास खामोशी नजर आ रही थी। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा। बीच-बीच में महिलाओं की चीत्कार इसे तोड़ रही थी। अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। यह हाल रहा गांव बंजरिया का। ऐसा होता भी क्यों न। सोनीपत (हरियाणा) में एक हादसे में मरे पांच युवकों में चार इसी गांव के थे। सोमवार को एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।

 क्षेत्र में रोजगार के साधन न होने से तहसील क्षेत्र के तमाम लोग अन्य शहरों में काम करने जाते हैं। इसमें से हरियाणा मजदूरी करने को जाने वालों की संख्या सर्वाधिक है। करीब तीन हजार आबादी और 17 सौ वोटर वाले गांव बंजरिया से तीस मई को गांव के 26 वर्षीय अमित, उसका छोटा भाई 18 वर्षीय देवसरन मिश्रा, 22 वर्षीय अशोक भारती, 22 वर्षीय रोहित वाल्मीकि, उसका छोटा भाई सूरज वाल्मीकि और अशोक भारती का सगा मौसा बरखेड़ा थाना के गांव भैसइया निवासी 30 वर्षीय धर्मपाल भारती रवाना हुए थे।

 हरियाणा में खरखौदा के गांव निजामपुर में सभी मजदूरी पर धान की रोपाई कर रहे थे। रविवार को बारिश के चलते दोपहर को उक्त सभी लोग निजामपुर निवासी संदीप के खेतों में बने दो मंजिला कोठरे में बैठे थे। इस दौरान कोठरे का लिंटर ढहने से सभी छह मजदूर सहित सात लोग दब गए। हादसे में अमित, देवशरन, अशोक, रोहित, धर्मपाल सहित छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सूरज घायल हो गया था। रविवार शाम सूचना मिलते ही परिवार के लोग हरियाणा रवाना हो गए थे।

सोमवार को भी मृतकों के शव गांव नहीं पहुंच सके थे, लेकिन उनकी खबर पूरे गांव को मालूम हो चुकी थी। इलाके में कोहराम मच गया। घरों के चूल्हे दूसरे दिन भी नहीं जले। गांव के तीन स्थानों पर वृक्षों के नीचे बैठे लोग युवकों के स्वभाव आदि की चर्चा करने में जुटे थे। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार ने राजस्व टीम के साथ गांव में पीड़ितों के घर पहुंचकर घटना और परिवार की स्थिति आदि की जानकारी ली और लोगों से दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed