फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Being brought from Nepal caught 14 bovine animals

नेपाल से लाए जा रहे 14 गोवंशीय पशु पकड़े

Thu, 25 Aug 2016 11:46 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर काटने के लिए लाए जा रहे 14 गोवंशीय पशुओं को खारजा नहर के समीप पकड़ लिया, लेकिन तस्कर इस बार भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीके पटेल ने बताया कि मुखबिर ने रात को नेपाल से गोवंशीय पशुओं को तस्करी कर लाने की सूचना दी थी। इस पर मैनाकोट चौकी पुलिस को वाइफरकेशन मार्ग पर लगाया था। तड़के चार बजे तस्कर पशुओं को लेकर आते दिखे। घेराबंदी कर पुलिस ने 14 गोवंशीय  पशुओं को तो पकड़ लिया, लेकिन तस्कर पुलिस का घेरा तोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुखदासपुर निवासी चांद खां और डगा निवासी चनुआ सहित तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

इधर, कलीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह हरदोई ब्रांच के समीप पूरनपुर की ओर लाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए द्वारिका प्रसाद और गंगा प्रसाद निवासी घुंघचाई ने बताया कि उन्होंने पशु डगा के छोटे बेचे हैं, लेकिन उससे यह तय किया है कि वे पशुओं को डगा तक पहुंचाएंगे। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाोवंशीय पशु का मांस पकड़ा, आरोपी फरार
पूरनपुर। गोवंशीय पशु काटकर मांस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने गांव गहलुइया के समीप एक खेत में छापा मारा। पुलिस की भनक पर आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पचास किलोग्राम मांस, वध और बिक्री के उपकरण बरामद कर गांव गहलुइया निवासी कासिम शेख और मोहिमरजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य स्थान से पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की दो खालों के साथ मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी शाहिद को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। गहलुइया निवासी फैजान बेग के खाली खेत में गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बिक्री की सूचना पर दरोगा मुकेश कुमार पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की आहट पर मांस की बिक्री कर रहे आरोपी गांव गहलुइया निवासी कासिम शेख और मोहिमरजा मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से करीब पचास किलोग्राम मांस, पशु वध और मांस बिक्री के उपकरण मौके से बरामद किए। कोतवाली पुलिस ने दरोगा मुकेश कुमार पुंडीर की ओर से गांव गहलुइया निवासी कासिम शेख और मोहिम रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला साहूकारा में गोवंशीय पशुओं की खालों की सूचना पर दरोगा घनश्याम बहादुर ने टीम के साथ घेरावंदी कर मोहल्ला निवासी शाहिद को दो गोवंशीय पशुओं की खालों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed