{"_id":"56fd68a54f1c1bb344f00105","slug":"bareilly-tempo-overturns-man-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटने से बरेली के युवक मरे, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो पलटने से बरेली के युवक मरे, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर रोड पर गांव खनंका के पास टैंपो पलटने से बरेली के युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। युवक के मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे नगर से एक टैंपो कस्बा निगोही को रवाना हुआ था। रास्ते में गांव खनंका के पास पहिया पंक्चर होने से अचानक पलट गया। टैंपो पलटने से उसमें सवार बरेली थाना भमोरा के गांव प्रेमपुर निवासी 26 वर्षीय चिरौंजीलाल की दबने से मौत हो गई, जबकि नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अनवार और थाना बिलसंडा के ग्राम ईंटगांव निवासी रईसुल हसन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर युवक के घर वाले मौके पर आ गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पिता मुकुट बिहारी, मां शांति देवी, पत्नी मंजू, भाई नन्हेंलाल, पुत्र लबिश और बोबी का रो रो कर बुरा हाल है।