{"_id":"58dbebd14f1c1be14b63e324","slug":"ba-student-cut-off-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बीए के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए के छात्र सोल्जर वर्मा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बरेली रेलखंड पर बालपुर पट्टी के पास छात्र का कटा हुआ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के नवादा श्यामपुर निवासी बाबूराम का 18 वर्षीय बेटा सोल्जर वर्मा शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे सोल्जर का शव बरेली रेलखंड पर जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर पट्टी के पास पड़ा देखा गया। वहीं मौके पर प्रश्नपत्र व छात्र का सामान पड़ा था। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले कागज पर लिखे फोन नंबर के जरिए सूचना देकर परिवार वालों को बुला लिया गया। पूछताछ करने पर परिवारीजन छात्र के आत्महत्या करने के पीछे कारणों को नहीं बता सके। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें एक लड़की को न छोड़ने की बात लिखी है। इससे प्यार में धोखा मिलने का मामला माना जा रहा है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि छात्र का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
न्हें नहीं है।
विज्ञापन
न्हें नहीं है।