{"_id":"57ec05554f1c1ba874573df5","slug":"an-agreement-on-the-police-thugs-left-zeeshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता होने पर पुलिस ने ठग जीशान को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौता होने पर पुलिस ने ठग जीशान को छोड़ा
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को एसडीएम बताकर अमरोहा के युवक से नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने के आरोपी जीशान अंसारी को पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने उससे समझौता कर लिया है।
अमरोहा जिले के बहरायू कस्बा निवासी आसिफ चौधरी ने पिछले दिनों मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जीशान अंसारी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें जीशान पर खुद को एसडीएम बताकर लेखपाल की नौकरी लगवाने के नाम पर आसिफ से आठ लाख रुपये ठगने का आरोप था। चार दिन पहले पीड़ित पक्ष ने ही जीशान को बरेली के कर्मपुर चौधरी इलाके के एक मकान से पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में जीशान ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था।
इसके बाद कोतवाली में ही दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही। पुलिस ने भी कार्रवाई टालकर जीशान को समझौता करने के लिए भरपूर वक्त दिया। इसके बाद जल्द रुपये लौटाने का वादा करने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और पुलिस ने जीशान को छोड़ दिया। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है इसलिए जीशान को छोड़ दिया गया है।