फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रेन की टक्कर से बोलेरो में सवार तीन घायल

Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत/बीसलपुर।
पीलीभीत/बीसलपुर। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक बोलेरो आ
विज्ञापन
रही ट्रेन से जा टकरा गई। इसमें बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार को बीसलपुर से करीब तीन किलोमीटर पहले स्थित कासिमपुरा मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुई। ट्रेन चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे वह ट्रेन संख्या 52230 लेकर बीसलपुर की ओर जा रहा था। कासिमपुरा मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक बोलेरो अचानक सामने आ गई। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन बोलेरो की टक्कर हो गई। इससे बोलेरो करीब दस मीटर दूर जा गिरी। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी।
बोलेरो में सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी मुकेश कुमार, उनकी मां कृष्णा देवी और चालक पीलीभीत के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर में बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
000
घटना से सहमे यात्री
अचानक हुई घटना से रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के जानकारी के बाद तमाम यात्री घटनास्थल पर जा पहुंचे। घायलों के जाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन करीब पौन घंटा देरी से रवाना हो सकी।
000
एडीआरएम ने पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी कंट्रोल द्वारा इज्जतनगर मंडल कार्यालय को दी गई। जिस पर एडीआरएम सोमेश कुमार, डीएमओ अजय कुमार यादव, आरपीएफ कमाडेंट एसकेएस राठौर व तकनीकी विभाग के तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
0000
सीनियर सेक्शन इंजीयिर रेल पथ की ओर से बोलेरो चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई थी। चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।
- राकेश मीणा, प्रभारी, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed