{"_id":"6b0c5cd6ed9a00f4c2008f2d","slug":"studio-owner-killed-after-being-hit-by-a-truck-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-170177-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर से स्टूडियो संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर से स्टूडियो संचालक की मौत
विज्ञापन
संतोष पांडेय (फाइल फोटो)
जलालपुर। जौनपुर के शाहगंज में 28 नवंबर की सुबह सड़क हादसे में स्टूडियो संचालक संतोष पांडेय (40) की मौत हो गई। रविवार देर शाम उनका शव पैतृक गांव मालीपुर के जगतपुर बिल्टई पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे शाहगंज बाजार के जेसी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संतोष को टक्कर मार दी। वह ट्रक के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर ट्रक और चालक को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
संतोष शाहगंज बाजार में स्टूडियो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह रोज बाइक से दुकान आते-जाते थे। छह भाइयों में पांचवें नंबर के संतोष अविवाहित थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि हादसा जौनपुर जिले में हुआ है।