फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए
अमरिया/पीलीभीत। एक युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। युवक को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मेसेज पहुंचा। पीड़ित के बैंक जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अमरिया थाने जाकर तहरीर दे दी।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के तिरकुनिया सरैनी गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनका खाता हर्रायपुर गांव स्थित एक बैंक में है। सात फरवरी को उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। कुछ ही देर में दोबारा खाते से 20 हजार निकालने का मेसेज मोबाइल पर प्राप्त हुआ। यह देख वह दंग रह गए। इसको लेकर वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही दूसरे दिन आठ फरवरी को 40 हजार रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह तीन बार में कुल 80 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। खास बात रही कि जालसाज की ओर से न तो उनके पास कोई कॉल की गई, न ही खाते से जुड़ी जानकारी किसी केे दी। इसके बावजूद घटना होने पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों की संलिप्ता होने की आशंका जाहिर की। वह पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए बैंक गए। आरोप है कि वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने खुद का पल्ला झाड़ लिया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मामले की तहरीर अमरिया पुलिस को दी गई है। अमरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed