{"_id":"5be6cf7fbdec226956572ea6","slug":"81541853055-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
accident
टनकपुर हाईवे पर बिथरा चौराहा पर हुआ हादसा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम
टनकपुर हाईवे पर बिथरा चौराहा पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान 32 वर्षीय डालचंद की मौत हो गई। न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों के अनुसार बाइक चलाते वक्त किसान हेलमेट पहने हुए थे।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव निवासी डालचंद पुत्र कढ़ेराम खेती करते थे। भैयादूज के मौके पर शुक्रवार को वह पत्नी ममता देवी के साथ ससुराल न्यूरिया क्षेत्र के गांव हासिमपुर गए थे। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद वह ननिहाल भौरियाई गांव चले गए। देर शाम बाइक से ननिहाल से वापस ससुराल जाने के लिए निकले। परिवारीजनों के अनुसार बाइक चलाते वक्त उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। टनकपुर हाईवे पर बिथरा चौराहा के पास पहुंचते ही अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डालचंद को जिला अस्पताल भिजवाया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे छह वर्षीय बबली, चार वर्षीय राधा और तीन साल का बेटा वीरेंद्र है। थानाध्यक्ष न्यूरिया एसके उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर न मिलने के कारण अभी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।