फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

युवक रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 23 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
युवक रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका
युवक रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

- पिता को दिल्ली में होने की जानकारी मिली, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। पंजाबी कॉलोनी का एक युवक 15 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। युवक के पिता ने खोजबीन के बाद सोमवार पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है।
पंजाबी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र रमनपाल सिंह 15 जनवरी को बाजार जाने की बात कहकर घर से गया था और अब तक वापस नहीं आया। अमरजीत ने बताया कि रमनपाल सिंह को फोन करने पर उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। उससे मोबाइल फोन पर बात तो लगातार हो रही है, लेकिन रमनपाल सिंह यह नहीं बता रहा है कि वह दिल्ली में किस स्थान पर है। अमरजीत ने यह भी बताया कि रमनपाल सिंह से हुई फोन पर बात के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि रमनपाल सिंह के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी है। रमनपाल ने उस व्यक्ति का नाम पता नहीं बताया है। रमनपाल काफी दबी आवाज में बात करता है। अमरजीत सिंह ने सोमवार को दोपहर में कोतवाल रविंद्र वर्मा को मामले की तहरीर दे दी है। तहरीर में रमनपाल के अपहरण की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल रविंद्र वर्मा ने बताया कि कस्बा इंचार्ज वेदपाल सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

---
दंपति ने रंजिशन लगाई उपलों के ढेर में आग
दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी धर्मेंद्र भारती के उपलों के ढेर में रविवार की शाम सात बजे गांव के ही एक दंपति ने पुरानी रंजिश को लेकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गांव के बाहर स्थित खलिहान की जमीन पर उनका उपलों का ढेर लगा हुआ था। गांव के ही एक दंपति ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार शाम लगभग सात बजे उनके उपलों के ढेर में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर काफी भीड़ जमा हो गई और धर्मेंद्र भी पहुंच गया, तभी आग लगाने वाले लोग भाग गए। धर्मेंद्र ने आग लगाकर भागने वालों को पहचान लिया। धर्मेंद्र की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। धर्मेद्र ने सोमवार की सुबह नौ बजे कोतवाली में आग लगाने वाले दंपति के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed