{"_id":"5a102a304f1c1bf3538be1db","slug":"81511008816-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती को चोरी बता अफसरों को गुमराह करते रहे माधोटांडा कोतवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती को चोरी बता अफसरों को गुमराह करते रहे माधोटांडा कोतवाल
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घटना का बयान कर खोली पोल
सत्यता जानने को एसपी ने सीओ पूरनपुर भेजा, तलब की रिपोर्ट
किसान के परिवार को बंधक बनाकर मंगलवार रात हुई डकैती की वारदात को गुपचुप तरीके से चोरी की धारा में दर्ज कर हजम कर रही माधोटांडा पुलिस की पोल खुल गई। पीड़ित की बात अफसरों तक पहुंचने के बाद भी एसएचओ इंद्र सिंह ने डकैती की घटना को नकारते हुए आपसी विवाद बता अफसरों को गुमराह करने में जुटे रहे। थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने पर एसपी ने सीओ पूरनपुर को गांव भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव निवासी किसान मदनलाल के घर बदमाशों ने दस्तक दी थी। इसमें परिवार वालों को बंधक बनाकर पांच सशस्त्र बदमाश 34 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान लूट ले गए थे। इस मामले में गुपचुप तरीके से धाराओं में खेल कर माधोटांडा एसएचओ इंद्र सिंह ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। खास बात रही कि इस कार्रवाई की जानकारी अफसरों से लेकर पीड़ित किसान को भी नहीं थी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम दुबारा बदमाशों के होने का अहसास होने पर ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए एक युवक को धर दबोचा। अन्य तीन खेत में छिप गए थे। पकड़ा गया युवक गांव का निकलने पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। चंद घंटे पकड़े गए युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे नशेड़ी बता छोड़ दिया। शनिवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने किसान मदनलाल के घर हुई वारदात की जानकारी करनी चाही तो एसएचओ ने आपसी विवाद बता टाल दिया। इसके बाद किसान की बताई कहानी का पता लगने पर एसपी ने मामले की सत्यता का पता करने के लिए सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन को गांव भेजा है। इसकी रिपोर्ट तलब करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
किसान के घर डकैती की बात संज्ञान में आई है। हालांकि थाना पुलिस इसे चोरी बता रही है। ऐसे में वास्तविक स्थिति पता करने के लिए सीओ को गांव भेजा गया है। अगर कही थाना पुलिस की लापरवाही पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी, एसपी