फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस बैरियर को मारी टक्कर, सिपाही से मारपीट

पुलिस बैरियर को मारी टक्कर, सिपाही से मारपीट

Mon, 26 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बैरियर को मारी टक्कर, सिपाही से मारपीट
पीलीभीत। नशे में धुत कार सवार तीन दबंगों ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवकों के विरोध करने पर उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर खटीमा की ओर भाग निकले। युवकों की सूचना पर पुलिस ने दबंगों को पकड़ने के लिए बैरियर लगा दिया। दबंगों ने कार की टक्कर मारकर पुलिस बैरियर तोड़ने की कोशिश की। वहां मौजूद सिपाही ने विरोध किया तो दबंगों ने पिटाई कर दी। एक आरोपी ने सिपाही की अंगुली चबाकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार सवार तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी शहवाल खां रविवार रात नौ बजे अपने साथी कामरान के संग खेत से काम निपटाकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बिजली घर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उनके विरोध करने पर कार सवार तीनों युवकों ने पिटाई कर दी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे, जिससे आरोपी कार लेकर खटीमा की ओर भागे। इसकी सूचना मिलने पर माधोटांडा थाने की मैनाकोट चौकी पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए सड़क पर बैरियर लगा दिया। चौकी पर तैनात सिपाही गोपाल और श्याम सिंह ने रुकने का इशारा किया तो दबंगों ने स्पीड और तेज कर पुलिस बैरियर में टक्कर मार दी। बैरियर से टकराने पर कार का शीशा टूट गया और वहीं कुछ दूरी पर रुक गई। सिपाहियों ने दौड़कर कार तीनों युवकों दबोच लिया। पकड़ने जाने पर युवक अपनी गलती मानने के बजाय पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी हरप्रीत सिंह ने हाथापाई के दौरान दांतों से सिपाही गोपाल की अंगुली चबाकर घायल कर दी। सिपाहियों की सूचना पर कुछ ही देर में थाने से पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद युवकों को काबू किया जा सका। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम शाहगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह, नदहा निवास रंजीत सिंह और कटपुरा निवासी अमरदीप सिंह बताया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने शराब की एक बोतल, नमकीन, सोडा आदि बरामद किया। आरोपियों को छुड़ाने के लिए सफेदपोश पुलिस पर दबाव बनाते रहे। हालांकि उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


कोट्स
पुलिस ने भिड़ने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed